फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की याद में मां का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/मंडावर।
विज्ञापन

देवर के पीटने से व्यथित होकर बेटी के साथ जहर खाने वाली महिला की सेहत में सुधार है। लेकिन जैसे ही उसे बेटी की मौत का पता चला तो उसने बुरी तरह से रोना शुरू कर दिया। परिजनों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह बेटी की याद में तड़प रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने भतीजी के फोन पर बात करने से आक्रोशित होकर शनिवार रात शराब के नशे में भाभी और भतीजी को बुरी तरह से पीटा था। इससे व्यथित होकर मां-बेटी ने जहर खा लिया था। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। रविवार रात एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला को भी होश आ गया। ग्रामीणों के अनुसार महिला ने अपनी बेटी के बारे में पूछा तो परिजनों ने उसके मरने की बात छुपाने की कोशिश की, लेकिन महिला को बेटी की मौत के बारे में पता चल गया। जिसके बाद से उसका बेटी की याद में रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें