फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से घर में घुसकर किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से घर में घुसकर गैंगरेप
विज्ञापन

नहटौर। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तीन युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। शोर शराबा होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पीड़ित की विधवा मां बेटी को लेकर थाने जा रही थी, लेकिन आरोपी महिला को रास्ते में से ही लौटा लाए। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें महिला को पुलिस से शिकायत नहीं करने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।
गांव निवासी विधवा महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला की 15 वर्षीय पुत्री पर पड़ोस में रहने वाले तीन युवक बुरी नीयत रखते थे। रविवार रात तीनों युवक महिला के घर में घुस आए और उसकी बेटी को दबोच लिया। तीनों को उसे जान से मारने की धमकी दी और गैंगरेप किया। शोरशराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की बुरी तरह से पिटाई की, बाकी दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह को पंचायत में फैसला सुनाने की बात कहते हुए युवक को छोड़ दिया गया, लेकिन सुबह को तीनों युवक फरार हो गए। युवकों के फरार होने पर महिला पुलिस से शिकायत करने के लिए गांव से चल दी। इसकी भनक जैसे ही आरोपियों के परिजनों को लगी तो उन्होंने महिला को रास्ते में ही रोक लिया। गांव के आने के बाद महिला को पंचायत में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया। घंटों तक चली पंचायत में पुलिस से कोई शिकायत नहीं करने और उचित मुआवजा दिलाने का फैसला सुनाया गया। तीनों युवकों के आने पर ही अंतिम फैसला सुनाने की बात कहते हुए पंचायत स्थगित कर दी गई। उधर, कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि इस तरह के किसी मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देता है तो आरोपियों के खिलाफ जांच करा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें