पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गंगेश्वरी। सहेली के साथ जंगल से लकड़ी लेने गई किशोरी के साथ युवक ने बलात्कार किया। बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। परिजन उसको उठाकर घर लाए। पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपनी सहेली के साथ जंगल से लकड़ी लेने के लिए गई थी। दोनों लकड़ी एकत्र कर रहीं थी कि तभी गन्ने के खेत में पानी चला रहे गांव के युवक ने उनमें से एक दबोच लिया और खींचकर ईख में ले गया। जहां उसके संग रेप किया। घबराकर मौके से भागी सहेली ने गांव में जाकर शोर मचा दिया। इस पर परिजन व आस पड़ोस के लोग जंगल की ओर दौड़ पड़े। बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता को उठाकर घर लाए। शनिवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने नन्हू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालाकि अभी तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।