फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेघवरन को गोली मारने के मामले में चालक की ओर से दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस गोली मारने वाले बदमाशों का पता लगाने में अभी पूरी तरह नाकाम है। पुलिस को शक है कि ऑफिस से जुड़े किसी विवाद को लेकर चकबंदी अधिकारी को गोली मारी गई है। उधर, चकबंदी अधिकारी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के गांव रतीपुरा निवासी मेघवरन बिजनौर में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी हैं। शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे बिजनौर की सुरेंद्रनगर कॉलोनी में आवास पर जाते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था। मेघवरन को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। इस मामले में सरकारी वाहन चालक चंद्रपाल की ओर से दो बदमाशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को शक है कि ऑफिस से जुड़े किसी विवाद को लेकर बंदोबस्त अधिकारी को गोली मारी गई है। अपने कार्यालय में कुछ स्टाफ के खिलाफ मेघवरन ने कार्रवाई की थी। पुलिस सभी विवादों को खंगाल रही है। पुलिस को सोमवार को कार्यालय खुलने का इंतजार है ताकि वहां से कोई घटना का क्लू मिल पाए। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा के मुताबिक बंदोबस्त अधिकारी को गोली मारने के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी है। सोमवार को कार्यालय खुलने पर मेघवरन से जुड़े विवाद का पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें