फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरतपुर में शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक सेवा लिखी गाड़ी से पांच लाख की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

किरतपुर । पुलिस ने गश्त के दौरान डाक सेवा लिखी एक गाड़ी से अवैध शराब की 227 पेटी बरामद की हैं। पुलिस को देखकर तस्कर गाड़ी छोड़कर जंगल में भाग गए। पुलिस गाड़ी के मालिक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें किरतपुर रोड पर डाक सेवा लिखी एक डीसीएम में अवैध शराब की तस्करी हो रही है। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो तस्कर गाड़ी को मौजमपुर के पास जंगल में छोड़कर खेतों में भाग गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमे से दूसरे राज्य की अंग्रेजी शराब की 227 पेटी बरामद हुईं। इनसे अलग शराब की कुछ खुली बोतल भी मिलीं हैं। गाड़ी की बॉडी भी डाक विभाग के वाहन की तरह ही बनी थी। शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें