फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनप्वाइंट पर बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ढबारसी/बुरावली।
आदमपुर थाना क्षेत्र के सिमथला गांव के निकट स्थित पुल पर सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। रक्षाबंधन करके घर लौट रहे बाइक सवार दंपति के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर मासूम पर तमंचा तान कर धमकाते हुए महिला के जेवर उतरवा लिए। नगदी व जेवर समेत करीब 50 हजार से अधिक का माल लूट कर बदमाश धमकाते हुए निकल गए। पीड़ित दंपति ने थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और मामला संदिग्ध मान कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निरयावली खादर निवासी संदीप कुमार पुत्र ओमदत्त रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी मुनेश व डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ बाइक से सिमथला गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे ससुराल से घर वापस लौट रहा था। गांव सिमथला से निकलते ही सातलपुर पुल पर पहुंचा ही था। उसी समय पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मार कर बाइक गिरा दी। इससे पहले संदीप कुछ समझ पाता बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और लूटपाट शुरू कर दी। संदीप बदमाशों से भिड़ गया। जिस पर बदमाशों ने मुनेेश की गोद में मासूम बेटे को छीन लिया और तमंचा तान कर धमकाते हुए मुनेश के जेवर उतरवा लिये। संदीप की तलाशी ली। हंसली, तगड़ी, सोने के कुंडल, टीका और 1200 रुपये समेत करीब पचास हजार रुपये का माल लूट लिया। चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर बदमाश आराम से निकल गये। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 100 डायल पुलिस के अलावा थाना आमदपुर और रहरा चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित दंपति से घटना के बाबत जानकारी हासिल की। मौके पर ही तहरीर ले ली। लेकिन दूसरे दिन बुधवार की शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। थानाध्यक्ष नवाब सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें