फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील ब्रिज में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, दो को परिजनों से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टील ब्रिज में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ घूमने आए ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय फैजान की रामगंगा नदी में स्टील ब्रिज के नीचे नहाते समय डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथियों को बमुश्किल बचाया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बेगमसराय निवासी महमूद अली ने बताया कि ठाकुरद्वारा निवासी उनका रिश्तेदार 22 वर्षीय मोहम्मद फैजान पुत्र मरहूम मोहम्मद सलीम अपने दोस्तों व परिजनों के साथ अफजलगढ़ आया था। वह अफजलगढ़ से कालागढ़ घूमने चले गए, जहां फैजान, सोनू व तसलीम रामगंगा नदी के स्टील ब्रिज के नीचे नहाने लगे। बताया गया कि इस दौरान वह वहां पर पानी के भंवर में फंस गए, जिसमें सोनू व तसलीम को डूबने से पहले परिजनों ने तो बचा लिया, जबकि फैजान पानी में कुछ दूर बह कर चला गया। उसे भी आनन-फानन में परिजनों ने नदी से निकाल लिया। बताया गया कि ब्रिज से निकलने के बाद परिजनों ने फैजान को अफजलगढ़ में उपचार को निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन पुलिस को बगैर सूचना दिए मृतक के शव को अपने साथ पैतृक गांव ठाकुरद्वारा ले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें