फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शास्त्री चौक पर ट्राली पलटने से युवक की मौत के मामले में किसान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किसान का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात एक किसान की गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली शास्त्री चौक पर अनियंत्रित होकर पलट गई थी। गन्ने के नीचे दबकर मोहल्ला घेर राम बाग निवासी युवक अरुण की मौके पर ही मौत हो गई थी। डा.एचएस चौहान व एक मासूम मुस्कान भी गन्ने के नीचे दबकर घायल हो गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर उसके चालक गांव घासीवाला निवासी हरिदास को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक अरूण के भाई ने किसान हरिदास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हरिदास का चालान कर दिया है।
प्रेमी युगल का चालान
बिजनौर। मोहल्ला जाटान निवासी पिता विशाल शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली मृतक की पुत्री आंचल व उसके प्रेमी गांव जुड्डी निवासी शिवम का पुलिस ने चालान कर दिया है। दोनों के खिलाफ विशाल शर्मा को आत्हत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें