फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह के चलते किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। गृहकलह के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव घर से चंद कदम के फासले पर आम के बाग में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के गांव विजयरामपुर निवासी राजकुमार चौहान का पुत्र पुष्पराज चौहान (32) नजीबाबाद क्षेत्र में स्थित बद्रीकेदार पेपर मिल में काम करता था। वह सुभाष नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार सुबह उसका शव घर के नजदीक एक बाग में आम के पेड़ पर फांसी से लटका मिला। पुष्पराज की मौत की खबर पर उसकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे बिलख उठे।
विज्ञापन

जवान पुत्र की मौत की खबर मिलने पर ठाकुरद्वारा से राजकुमार चौहान नजीबाबाद पहुंचे। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने पुष्पराज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पुष्पराज शराब का आदी था। वह उसे बुरी तरह पीटने के बाद अचानक गुस्से में घर से चला गया था। इसके बाद उसे पति के फांसी लगा लेने की सूचना मिली। घटना से सुुुुभाषनगर व आसपास क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें