फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के बंद मकान में रक्तरंजित अवस्था में मिला गायब व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। घर से लापता हुए मोहल्ला तराई निवासी एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव उसी के दोस्त मोहल्ला नौधना में बंद पड़े मकान से बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा करने के लिए को तीन टीमों को गठन किया गया है। बकौल एसओ शिशुपाल शर्मा, घटना को 24 घंटे के भीतर खोलकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसओ शिशुपाल शर्मा ने बताया कि मोहल्ला तराई निवासी नफीस के परिवार के लोगों ने बताया था कि बृहस्पतिवार को उनका 42 वर्षीय भाई नफीस अलवी घर से लापता हो गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर नफीस की खोजबीन शुरू कर दी थी, पर उसका पता नहीं लग सका था। इस दौरान पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली कि मोहल्ला नौधना में इस्माइल के बंद पड़े मकान से बदबू आ रही है। पुलिस से सूचना को जब गंभीरता से लेकर मोहल्ला नौधना में इस्माइल के घर में जाकर देखा तो वहां रक्तरंजित अवस्था में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जब शव की शिनाख्त कराई गई तो उसकी शिनाख्त मोहल्ला तराई निवासी नफीस अलवी पुत्र मुन्ने शाह के रूप में हुई। नफीस के शव की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। नफीस के शव को देखकर लग रहा था कि उसकी हत्या करीब तीन-चार दिन पहले धारदार हथियार से हमला कर की गई है। पुलिस ने मृतक के भाई साबिर की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि मृतक की पत्नी ने भी कई वर्ष पहले जहर खा कर अपनी जान दे दी थी। नफीस के तीन पुत्री व एक पुत्र है। एसओ ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना का पुलिस जल्द खुलासा कर देगी। लोगों ने बताया कि नफीस और इस्माइल दोनों दोस्त थे। पता नहीं नफीस की हत्या इस्माइल के बंद घर में कैसे हुई। लोगों के गले नहीं उतर रही है। उधर मकान मालिक इस्माइल घर से फरार हो गया है।

कहीं इस्माइल ने तो नहीं की दोस्त नफीस की हत्या
शेरकोट। चर्चा है कि जब इस्माइल और नफीस दोनों गहरे दोस्त थे, तो नफीस का शव इस्माइल के बंद घर से रक्त रंजित अवस्था में कैसे मिला। पुलिस इस बिंदू को गहनता से लेकर मकान मालिक इस्माइल की खोज में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस्माइल को गिरफ्तार करने के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें