फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने से रोकने पर शराबी ने सिपाही को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। शराब पीकर हंगामा करने से रोकने पर एक युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एक सिपाही की पिटाई कर दी और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक कोतवाली देहात में तैनात सिपाही अरविंद कुमार और होमगार्ड सचिन कुमार की बृहस्पतिवार को बरूकी में एक बैंक ड्यूटी थी। मुख्य तिराहे पर गांव बरूकी निवासी जयप्रकाश शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। सूचना पर अरविंद कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और जयप्रकाश को समझाने की कोशिश की। किसी ने जयप्रकाश के परिजनों को पुलिस द्वारा उसे पकड़ कर ले जाने की सूचना दे दी। इस पर जयप्रकाश की पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई और सभी ने मिलकर सिपाही अरविंद कुमार को घेर लिया। आरोप है कि पिटाई करने के साथ ही उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसमें अरविंद कुमार घायल हो गया।। सिपाही को बीच चौराहे पर पीटता देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिटाई होने के डर से होमगार्ड सचिन कुमार अलग खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन उनके आने से पहले ही जयप्रकाश अपने परिजनों के साथ फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश कर रही है। उधर, घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें