फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे की खाईबाडी करने वाले पुलिस से भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सटोरियों का पुलिस पर हमला, दो दरोगा घायल
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)।
सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों ने दबिश देने गई पुलिस पर हमला कर दिया। सटोरियों ने पुलिस के साथ हाथापाई के बाद लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें दो दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने चार सटोरियों को दबोच लिया, जबकि तीन फरार हो गए। मौके से 35 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर एफसीआई के गोदाम के पास कुछ लोग सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हैं। पुलिस ने वहां दबिश दी तो इन लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हाथापाई के बाद इन्होंने पुलिसवालों से लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें दरोगा सतेंद्र उज्ज्वल व विनोद राठी घायल हो गए। दोनों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने घेरांबदी करके खाईबाड़ी के आरोपी मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी शमशाद, अजीम, मोहल्ला कलालान निवासी सलीम, संजय उर्फ बिट्टू व सरायमीर निवासी हनीफ को दबोच लिया। तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए सटोरियों के खिलाफ धारा 420, 332, 353 व 13 गैंबलिंग एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें