फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे में उगले कई राज

Fri, 20 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कारोबारी सलीम हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे, कारतूस और एक खोखा बरामद करने का दावा किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों ने पारस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और कारोबारी आफताब अहमद की भी हत्या की थी। पुलिस ने 36 घंटे पूछताछ करने के बाद दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजा।

नजीबाबाद पुलिस ने बर्फ कारोबारी सलीम के हत्यारोपी आरिफ और सिकंदर को रिमांड पर लिया था। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया दोनों हत्यारोपियों ने सलीम हत्याकांड के  साथ 9 जुलाई 2015 को पारस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक/हैंडीक्राफ्ट कारोबारी आफताब अहमद की रंगदारी के मामले में हत्या की थी।
विज्ञापन


आरिफ और सिकंदर की कारोबारी सलीम से निजी रंजिश थी। सलीम ने आरिफ के परिवार की दुकान खरीदी थी। आरिफ कम कीमत में दुकान खरीदने पर सलीम पर दुकान वापसी का दबाव बना रहा था। जबकि सिकंदर सलीम के मकान में किराएदार था।

पुलिस ने आरिफ और सिकंदर से सलीम हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। रिमांड की अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जेल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें