फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

कैराना। चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर 77 हजार रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। शाम के समय महिला जब अपने घर पहुंची तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खैलकलां नईबस्ती निवासी फरीद अंसारी गुजरात में कपड़े की फेरी लगाता है। ईद-उल-फितर के त्योहार पर वह अपने घर आया हुआ था। शनिवार की दोपहर फरीद किसी काम से बाजार चला गया, जबकि उसकी पत्नी गुलिस्ता घर का ताला लगाकर अपनी ननद से नगर में ही मोहल्ला नवाब तालाब पर मिलने चली गई। उनकी गैरमौजूदगी में चोर छत के रास्ते से अंदर घर में घुस गए तथा वहां कमरे के ताले तोड़कर संदूक और अलमारी में रखी 77 हजार रुपये की नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी के लाखों रुपये की कीमत के जेवर चोरी करके छत के रास्ते से ही फरार हो गए, जबकि मेन गेट का ताला लगा रहा। शाम छह बजे गुलिस्ता जब वह अपने घर पर पहुंची, तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें