फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा रूपयों से भरा बैग छीनने वाला गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचा बैग छीनने वाला गैंग
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर पुलिस ने बैंकों के आसपास रुपयों से भरा गैंग छीनने वाले गैंग में शामिल मां, बेटे को दबोचा है। गैंग के बाकी सदस्यों की पुलिस तलाश में जुटी है। गैंग के सभी सदस्य मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। गैंग यूपी, उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, मध्यप्रदेश में भी घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक छह अगस्त को बास्टा निवासी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट चंद्रवीर सिंह राणा से पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करने जाते वक्त दो लाख 40 हजार 389 रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया गया। बदमाश थैला छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चांदपुर के अंबेडकर चौक से मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ के गांव गुलखेड़ी निवासी कालू, उसकी मां को दबोच लिया। कालू से 6320 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ के थाना बोड़ा के गांव जाटखेड़ी निवासी राजेश, किशन, मध्यप्रदेश के गांव कड़िया निवासी राहुल के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता था। उसकी मां कांता देवी भी इस काम में उसकी मदद करती थी। वह सब मिलकर बैंकों के आसपास रुपयों सेे भरा थैला छीनने की घटनाओं को अंजाम देते थे।
एसपी ने बताया कि गैंग ने एक अगस्त को मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में एसबीआई बैंक के अंदर ब्लेड मारकर 500 रुपये के नोटों की गड्डी के साथ 100 रुपये के नोट भी चोरी किए थे। दो माह पूर्व ठाकुरद्वारा में सब्जी खरीदकर घर जा रही महिला के कुंडल, 400 रुपये चेारी किए थे। एक अगस्त को कांठ में बाइक की डिग्गी से ढाई लाख रुपये चोरी किए थे। 30 जुलाई को उत्तराखंड के गदरपुर में बैंक के बाहर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये छीन लिए थे। रुद्रपुर में भी बैंक के अंदर से एक लाख उड़ाए थे। 13 जुलाई को छजलैट में एक महिला से 60 हजार रुपये छीने थे।

बैंक के आसपास सक्रिय रहते हैं सदस्य
एसपी के मुताबिक पकड़े गए गैंग के कुछ सदस्य बैंक के आसपास सक्रिय रहते थे। कुछ बैंक के अंदर जाकर रुपयों से भरा बैग छीन लेते थे। बाहर खड़े साथियों को बैग देकर वहां से भाग जाते थे। ताकि पकड़े जाने पर किसी को उन पर बैग छीनने का शक न हो और रुपये भी बरामद नहीं हो पाएं। पुलिस बाकी फरार चार साथियों की तलाश मेें भी जुटी है। एसपी ने गैंग को दबोचने वाली टीम में शामिल चांदपुर के कोतवाल दुर्गेश मिश्र, राजेश कुमार सिंह, दरोगा बिजेंद्र सिंह समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


स्टेशन पर होता था रुपयों का बंटवारा
गैंग के सदस्य मुरादाबाद जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों पर रुककर रुपयों का बंटवारा करते थे। अगली वारदात कहां करनी है, इसका प्लान भी यहीं बनाते थे। गैंग से जुड़ी महिला किसी भी ट्रेन में बैठक कर निकल जाती थी। पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के जाटखेड़ी, कड़िया गावं के लोग देश भर में सक्रिय रहकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। तमाम ऐसे अपराधी दल गांवों से जुड़े हैं। जहां भी लंबी दूरी की ट्रेन मिलती थीं, वहां पर ही गैंग घटनाओं को अंजाम देता है। आसपास के बैंक की लोकेशन ट्रेस करके बैंक के आसपास गैंग सक्रिय हो जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें