फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के साथ मारपीट बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गाजियाबाद में अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा मारपीट को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा की। न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन जनछपद अमरोहा की बैठक बार अध्यक्ष जय प्रकाश यादव और सचिव संजीव शर्मा के नेतृत्व में बार रूम में आयोजित की गई। जिसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि गाजियाबाद के थाना विजय नगर में अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला बेहद शर्मनान और निंदनीय घटना है। जिसका विरोध जताते हुए केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बैठक में न्यायिक कार्य से विरत रॅहेंगे। घटना के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते न्यायालयों में कोई काम नहीं हो सका। इस दौरान अमित कुमार जैन, नवीन त्यागी, विनोद कुमार खांडेवाल, रूम सिंह नागर, नरेंद्र पोसवाल, आरिफ फैजी, डॉ. नीलम सिंह, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें