फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। गांव रंगडपुरा में ठगी एक मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी व उसके परिजनों ने हमला बोल दिया। परिजनों व पुलिसकर्मियों के बीच हुई खूब हाथापाई हुई, पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई। एक आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित आठ व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोटद्वार निवासी सराफ रतन सिंह से एक गिरोह ने असली सोने के बदले नकली जेवरात बेचकर 24 लाख रुपये की ठगी की थी। इस संबंध में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को दबोचकर उनका चालान कर दिया था। शुक्रवार की शाम किरतपुर पुलिस ने दबिश देकर एक अन्य नामजद आरोपी तसलीम को हिरासत में ले लिया, जिसका उसके परिवारीजनों ने विरोध किया। परिवारीजनों का कहना था कि गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट का स्टे है, स्टे की कापी भी उन्होंने पुलिस को दिखाई। वे पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। पुलिस ने जबरन महिलाओं व परिवारीजनों को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी और हिरासत में लिए तसलीम को छुड़ा लिया। इस मामले में पुलिस के हेड कांस्टेबिल जसवंत सिंह की ओर से माजिद, कलीम, तसलीम, अनीस, कौसर, तेजपाल , तसलीम की पत्नी व पुत्रवधू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने पुलिस पर हमला करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन पर गैंगस्टर भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें