फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (ब्यूरो)। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से एक लाख अस्सी हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला चिम्मन निवासी अनीस अहमद से पुलिस अधीक्षक को की शिकायत में बताया कि उसका पुत्र अराफी बेराजगार है। उसे पास के गांव निवासी एक युवक मिला । इसे अच्छे वेतन पर कुवैत में होटल में कॉफी मेकर के काम पर भेजने की बात कही ।इसके लिए एक लाख अस्सी हजार का खर्च बताया। उसने विश्वास कर एक लाख बीस हजार रुपये नगद और शेष रकम उसके दिए बैंक खाते में जमा करा दिए। आरोपी ने सात अगस्त को उसके बेटे को कुवैत भेज दिया। आठ अगस्त को कुवैत पहुंचकर पता लगा कि उसे धोखे में रखकर कुक की वीजा पर भेजा है। नौ अगस्त को उसका बेटा कुवैत से वापस आ गया। वापस लौटने पर जब आरोपी से रुपये वापस करने को कहा तो आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। बेटे का पासपोर्ट भी आरोपी ने अपने पास रखा हुआ है। आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें