हल्दौर। चोर बंद पड़ी एक टायर पंचर की दुकान से 40 हजार रुपये का सामान व गांव बल्दिया में चोर एक मकान से दस हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए, जबकि नगर से चोर एक बाइक भी चुरा ले गए।
मोहल्ला अल्लावाला निवासी साइकिल मिस्त्री अजय कुमार की चामुंडा देवी मंदिर के निकट टायर पंचर व साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान स्वामी के अनुसार शुक्रवार की रात चोर उसकी दुकान के ताले तोड़कर करीब 40 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए। गांव बल्दिया में चोरों ने हिरेंद्र कुमार शर्मा के घर में शुक्रवार की रात चोरी कर अलमारी के ताले तोड़कर दस हजार रुपये ले गए। वह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सोया हुआ था। मोहल्ला रईसान से चोर धामपुर के गांव नौरंगाबाद निवासी मुकेश कुमार बाइक ले गए। मुकेश अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। तीनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
स्योहारा के नगराध्यक्ष को सम्मातिन किया
स्योहारा। उत्तर प्रदेश में भी निकाय चुनाव में आप पार्टी के 50 पार्षद और सभासद तथा दो अध्यक्ष चुनने की खुशी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहसपुर नगर पंचायत से विजय हुई हुमा खान के प्रतिनिधि व स्योहारा के नगराध्यक्ष इंजीनियर फैसल जैदी का दिल्ली में माला पहनाकर सम्मानित किया। इससे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी है। नगराध्यक्ष इंजीनियर फैसल जैदी के निवास पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।