फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंगरपुर बेहड़ा में शिव-पार्वती की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्व ने शिव-पार्वती की मूर्ति खंडित
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद(बिजनौर)। ग्राम सुंगरपुर बेहड़ा में शिव-पार्वती की मूर्ति खंडित कर नाले में फेंकने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव से होकर बालावाली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल पहुंच गया। तनावपूर्ण शांति के बीच गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई।
नांगलसोती के गांव सुंगरपुर बेहड़ा में प्राचीन शिव मंदिर है। शिव मंदिर के पुजारी पंडित पवन कुमार के अनुसार वह रात में अपने घर चले जाते हैं। शुक्रवार सुबह पुजारी जब पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचा तो मंदिर का ताला टूटा था। शिव-पार्वती की मूर्ति मंदिर के निकट नाले में खंडित हुईं पड़ीं थीं। इस बीच ग्रामीणों में रोष फैल गया। इस बीच सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने सुंगरपुर बेहड़ा पहुंचकर घटना की जानकारी की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, सुभाष, विनोद, लखीराम वर्मा, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने पुलिस से शरारती तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच का आश्वासन देते हुए तत्काल शिव-पार्वती की मूर्ति मंगवाकर मंदिर में स्थापित कराई।
विज्ञापन

पूर्व में भी हुआ था विवाद
नांगलसोती के तिसोतरा शिव मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर कुछ वर्ष पूर्व दो पक्षों में विवाद हुआ था। अब प्रशासन ने गांव में पुलिस और पीएसी तैनात करा दिया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे शरारती तत्वों का पता लगाकर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

दो सप्ताह में हुई कई मूर्तियां खंडित
नांगलसोती और मंडावली क्षेत्र में शरारती तत्वों ने फिजा बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सुंगरपुर बेहड़ा शिव-पार्वती की मूर्ति खंडित करने से पूर्व रायपुर खास में 17 नवंबर 2018 की रात रायपुर खास में शिव मंदिर परिसर में शिवलिंग को खंडित कर शरारती तत्व देवी देवताओं से संबंधित शिलापट उठा ले गए थे। चंदोक और मंडावली के कांठपुर गांव में भी मूर्तियां शरारती तत्वों ने खंडित की थीं। कांठपुर में ढाके वाले देवता मंदिर से 13 नवंबर 2018 को शरारती तत्वों ने जहारवीर दीवान की मूर्ति खंडित कर गन्ने के खेत में फेंक दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें