फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन आदर्शनगर पहुंचकर की छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद थाने के नवागत कोतवाल ने आदर्शनगर में छह माह पहले हुए दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए जांच फिर से शुरू कर दी है। सोमवार को आदर्शनगर पहुंचकर कोतवाल ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पूछताछ की।
विज्ञापन

सोमवार को नवागत कोतवाल देवेंद्र सिंह धामा आदर्शनगर में पूर्व बीडीओ स्वर्गीय करन सिंह यादव के उस आवास पर पहुंचे, जहां छह सितंबर को करन सिंह यादव की पत्नी अनुराधा यादव (57) और पुत्र वधू प्रिया (25) की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। कोतवाल को बताया गया कि सास और बहू को अलग-अलग कमरों में मौत के घाट उतारा गया था, जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय अनुराधा का पुत्र योगेश यादव किसी काम से नूरपुर गया हुआ था।
कोतवाल ने स्वर्गीय करन सिंह यादव के पुत्र योगेश यादव, पड़ोसी चिकित्सक डॉ.नरेश त्यागी, संबंधी खेड़का निवासी सुभाष यादव, परिचित मायाराम एवं आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। उन्होंने मौके पर साथ पहुंचे एसआई महेश मलिक और अनु तोमर से भी घटना के संबंध में जानकारी की। पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कोतवाल ने घटना के खुलासे को चैलेंज के रूप लेकर खुलासे के प्रयास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें