विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास में पति गिरफ्तार
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कोतवाल का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
शिवालां कला निवासी नंदिनी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले धामपुर थाने के गांव सलावा के नंदकिशोर के साथ हुई थी। उसके पिता ने शादी में क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले बाइक और 50 हजार की नगदी मांग रहे थे। 18 जून को आरोपियों की मांग का विरोध करने पर उसके पति, जेठ, जेठानी , सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में नंदिनी की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के आरोप में विवाहिता के पति नंदकि शोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।