फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर खनन अधिकारी ने की रेत बजरी भरे ट्रकों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। डीएम के निर्देश पर शनिवार को खनन अधिकारी ओर एआरटीओ ने नूरपुर में रेत बजरी भरे ट्रकों के विरुद्घ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेत से भरे एक ट्रक के कागजात ठीक नहीं पाए जाने पर चालान कर दिया गया। 12 अन्य ट्रकों को जांच के बाद थाने के सुपुर्द कर दिया गया। खनन अधिकारी के अनुसार कागजों की जांच के आधार पर अन्य ट्रकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब छह बजे मुरादाबाद से बिजनौर जाते समय नूरपुर में ब्लॉक के पास खड़े रेत और बजरी से लदे ट्रकों को देखकर डीएम अटल कुमार राय ने गाड़ी रोक दी। डीएम के आने से वहां खड़े ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। डीएम ने खनन अधिकारी डा. रंजना सिंह, एसडीएम चांदपुर को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी रंजना सिंह, एआरटीओ, एसडीएम उमेश कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और वहां खड़े ट्रकों की जांच शुरू कर दी। खनन अधिकारी और एआरटीओ की जांच में एक ट्रक के कागजात गलत पाए जाने पर उसका चालान कर दिया गया। खनन अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि 12 चालक ट्रक छोड़कर भाग गए। ट्रकों के कागजातों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वही देर शाम तक कुल 13 ट्रकों को थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें