फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवालीदेहात। एक माह पूर्व चंद्रपाल की हत्या उसी के बड़े भाई ने जमीन कब्जाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर मृतक की चप्पल भी बरामद की है।
विज्ञापन

गांव मानपुर निवासी चंद्रपाल सिंह 11 फरवरी को घर से अचानक गायब हो गया था। उसकी गुमशुदगी उसके बड़े भाई हुकम सिंह ने थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई थी। 25 फरवरी को चंद्रपाल सिंह का शव मानपुर से मारकपुर जाने वाली नहर के किनारे मास्टर जगत सिंह के खेत के सामने स्थित हौज में पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी विमला देवी ने उसके चेहरे पर बनी शर्ट की शिनाख्त अपने जेठ हुकम सिंह की शर्ट के रूप में की थी। विमला देवी की तहरीर पर हुकम सिंह, उसके पुत्र सोनू उर्फ विजेंदर, मृतक की बहन थाना धामपुर क्षेत्र के गांव करनावाला निवासी मुन्नी देवी पत्नी रमेश व थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर नेकपुर निवासी सुमित व अरुण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार रात पुलिस ने हुकम सिंह को कोतवाली-नजीबाबाद रोड पर गांव अकबराबाद में स्थित बस स्टैंड के पास से दबोच लिया। हुकम सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक चंद्रपाल की चप्पल मानपुर से मारकपुर को जाने वाली नहर की पटरी के किनारे एक झाड़ी से बरामद कर ली हैं। हुकम सिंह ने पुलिस को बताया कि चंद्रपाल अपनी जमीन बेच कर उसके पैसे अपनी पत्नी विमला देवी को देना चाहता था। इसलिए उसने चंद्रपाल की हत्या कर दी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें