फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को लाखों रुपयों का चूना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव चितौड़ा के युवक बिजनौर के किसानों को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को जिला बिजनौर के भाजपा जिला मंत्री किशन पाल सिंह के साथ किसानों ने थाने पहुंचकर एसएसआई मनोज यादव से इसकी शिकायत की। बताया कि गांव चितौड़ा निवासी युवक ने बिजनौर के मंडी गांव निवासी किसान मूलचंद से कोल्हू चलाने के लिए ठेके पर लिया था। जिसका किराया एक लाख रुपये तय हुआ था। युवक ने माह अक्तूबर में कोल्हू चालू कर दिया था। वह युवक बिना बताए कोल्हू छोड़कर फरार हो गया। कोल्हू मालिका का एक लाख रुपया और कई किसानों के गन्नों का भुगतान करीब तीन लाख रुपये से अधिक बकाया है। पीड़ितों ने शिकायत कर आरोपी युवक से पैसे दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें