फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पति को जानसे मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। गंधौर के पूर्व प्रधान के पति को फोन पर धमकी दी।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव गंधौर कि पूर्व प्रधान पूनम शर्मा के पत्नी मनोज शर्मा ने 31 जुलाई को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस अधीक्षक बिजनौर को अवगत कराया है कि गांव के गिरीश कुमार व अंकित ने वर्ष 2013 में बदमाशों के साथ उसके घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से चाकू व डंडों से मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट हीमपुर दीपा थाने में दर्ज है। इससे अंकित के न्यायालय से दो वर्ष से गैर जमानती वारंट भी चल रहे हैं।
विज्ञापन

30 जुलाई की रात मनोज शर्मा के मोबाइल पर किसी फोन किया गया। दो दिन के अंदर -अंदर गोली मार देने की धमकी दी है और अपने को बागपत का शूटर बताया। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हीमपुर दीपा पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शर्मा से मिला। इसमें बताया कि एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश हीमपुर पुलिस को दे दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में भानु प्रकाश वर्मा, आलम फरीदी, हेमेंद्र सिंह, नरेश फौजी, पवन चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें