फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बीएससी के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला से दोस्त की शादी में शिरकत कर घर लौट रहे बीएससी के छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

रजबपुर गांव में धर्मपाल सिंह का परिवार रहता है, जो राज मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा आलोक (23) एक निजी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। आलोक हाईवे स्थित एक यूनिवर्सिटी में ऑफिस ब्वाय का काम करता था।
परिजनों के मुताबिक बुधवार रात गजरौला में उसके स्टाफ के ही दोस्त की शादी थी। जिसमें शिरकत करने के बाद वह करीब डेढ़ बजे बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक यकबड़ी गांव और चौधरी होटल के निकट पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। आलोक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
आनन-फानन में परिजन चीखते-चिल्लाते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें