गजरौला। एक महिला ने ब्रजघाट पर गंगा में छलांग लगा दी। गंगा किनारे खड़े मल्लाहों ने महिला को डूबने से बचा लिया था। पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर में एक महिला ब्रजघाट पहुंची और उसने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा किनारे खड़े मल्लाह चंद्रपाल और मांगे ने महिला को कूदते हुए देख तो उन्होंने तुरंत मोटर वोट से महिला को बचा लिया। इसके बाद हापुड़ जिले की ब्रजघाट चौकी पुलिस को महिला के सुपुर्द कर दिया।
महिला ने बताया कि वह थाना मंडी धनौरा क्षेत्र की रहने वाली है। उसके दो बेटे और दो बेटी हैं। वह जान देने के लिए ब्रजघाट आई थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है। हापुड़ की ब्रजघाट चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि मल्लाहों ने महिला को डूबने से बचा लिया था। महिला उसके परिजनों को सौंप दी गई है।