फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने घर में घुसकर महिला का गला दबाया , कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने घर में घुसकर महिला का गला दबाया , कुंडल लूटे
विज्ञापन

बिजनौर। किराए का मकान लेने के नाम पर घर में घुसी एक महिला ने वृद्धा का गला दबाकर उसके कानों से कुंडल लूट लिए। पुलिस को देख महिला ने लूटे कुंडल नाले में फेंक दिए। सिविल लाइन पुलिस चौकी पर हंगामा करके एक पुलिस कर्मी का मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने महिला को थाने ले आई। महिला के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

बिजनौर की शीलकुंज कालोनी में 65 साल की वृद्ध सत्यावती देवी अपनी बेटीे बीना राणा के साथ रहती है। रविवार को बेटी किसी काम से घर से गई थी। घर पर सत्यावती अकेली थी। दिन में करीब तीन बजे धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हिरनावाला निवासी महेंद्र की पत्नी रूपा सत्यावती के घर किराए का मकान लेने के बहाने से आई। सत्यावती को गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया तथा कानों में पहने सोने के कुंडल लूट कर फरार हो गई । होश आने पर सत्यावती ने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा होकर कुंडल लूटने वाली महिला की तलाश में निकल पड़े। सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास महिला ने पुलिस को देख लूटे गए कुंडल नाले में फेंक दिए। पुलिस ने नाले से कुंडल बरामद कर लिए। इस दौरान सत्यावती भी लोगों के साथ वहां पहुंच गई । आरोपी महिला ने सिविल लाइन चौकी पर हंगामा शुरू कर दिया। एक सिपाही का मोबाइल हाथ मारकर तोड़ डाला। सत्यावती ने महिला के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है। पुलिस महिला को थाने ने गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें