फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावटी में पकड़े गए फर्जी स्वास्थ्य एजेंट, ग्रामीणों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पावटी में पकड़े गए फर्जी स्वास्थ्य एजेंट, ग्रामीणों ने की पिटाई
विज्ञापन

खून जांच कराने के नाम पर ले रहे थे 200 रुपये
हल्दौर। गांव पावटी में ग्रामीणों ने एक कथित स्वास्थ्य संस्था के दो एजेंटों को लोगों से खून की जांच कराने के नाम पर अवैध वसूली करते हुए पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों ठगों की जमकर पिटाई की। माफी मांगकर एजेंटों ने अपना पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे बाइक सवार दो युवक गांव पावटी में पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने गांव के एक नुकड़ पर शिविर लगाकर लोगों से खून की जांच कराने के नाम पर दो-दो सौ रुपये की अवैध वसूली करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों के मालूम करने पर दोनों युवकों ने स्वयं को एक सरकारी मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य संस्था का एजेंट बताया। उन्होंने भोले-भाले, कम पढ़े लिखे कुछ लोगों के रक्त के नमूने लेकर उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत चार लैब में जांच कराने का भरोसा दिलाया। सूचना मिलते ही शिविर में अपने खून की जांच कराने ग्रामीणों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। इसी दौरान गांव के सदारत, आफताब, रिफाकत, कलवा, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, मुंशी, संजीव कुमार आदि लोगों को दोनों एजेंटों के फर्जी होने का शक हुआ। ग्रामीणों ने दोनों एजेंटों से उनकी स्वास्थ्य संस्था के दस्तावेज देखे। इस बारे में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर जानकारी ली तो पता चला कि एजेंट और उनकी संस्था फर्जी है। आक्राोशित ग्रामीणों ने दोनों कथित एजेंटों की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर ग्राम प्रधान मानसिंह मौके पर पहुंचे और एजेंटों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में कथित एजेंटों ने खून के लिए नमूने की शीशी फोड़ दी। और ग्रामीणों से माफी मांग कर भविष्य में इस प्रकार की हरकत नहीं करने की बात कहकर अपना पीछा छुड़ाया। सीएमओ राकेश मित्तल ने ऐसी किसी स्वास्थ्य संस्था और एजेंट होने से इंकार किया है। उन्होंने ऐसे कथित लोगों के पकड़ में आने पर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें