फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र लाभार्थी समाज कल्याण विभाग से पेंशन लेते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के पचास अपात्र लाभार्थी वृद्धावस्था व विधवा पेंशन लेते रहे। सत्यापन में मामला सामने आया तो समाज कल्याण विभाग ने आनन फानन में अपात्रों की पेंशन रोकी । जिला समाज कल्याण विभाग अब आधार कार्ड़ जमा नहीं करने वाले पेंशन धारकों की पेंशन रोकने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय गोस्वामी के अनुसार पेंशन के लाभार्थियों की पात्रता का एक साल में सत्यापन होता है। विभाग ने अप्रैल,मई व जून माह में सत्यापन अभियान चलाया। जिले में 37166 वृद्धावस्था व 13615 विधवा पेंशनधारक हैं। जांच में दोनों कैटगिरी के 3373 लाभार्थी मृत मिले हैं। जांच अधिकारी ने पाया की वृद्धावस्था पेंशन के 29 तथा विधवा पेंशन के 21 लाभार्थी अपात्र हैं। मामला सामने आने पर सभी अपात्र की पेंशन रोक दी गई है। वृद्धावस्था पेंशन चार सौ रुपए तथा विधवा पेंशन तीन सौ रुपये प्रति माह है। गोस्वामी के मुताबिक शासन के आदेश पर पेंशन लाभार्थी को आधार कार्ड़ लिंक कराना जरूरी है। करीब 28 प्रतिशत पेंशन धारकों ने आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है। पेंशन धारक शीघ्र आधार कार्ड लिंक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें