फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने फ्रेडस कालोनी में फौजी के घर को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। फ्रेंड्स कालोनी में चोरों ने बृहस्पतिवार रात सैनिक के घर को खंगाल डाला। घर में रखे करीब एक लाख के जेवरात सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

फ्रेंडस कालोनी निवासी नन्हें सिंह ने तहरीर में बताया कि उसका बड़ा पुत्र इंद्रपाल सिंह हिसार में फौज में तैनात है। उसके मकान को वह और उनकी पत्नी देखभाल करते हैं। इंद्रपाल का परिवार हिसार में रहता है। इसी कालोनी में उसके छोटे पुत्र सुमनपाल सिंह सैनी का मकान है। देर रात वह पुत्र इंद्रपाल के घर का ताला लगाकर अपने छोटे पुत्र सुमनपाल के घर चले गए थे। दो दिन से उनकी पत्नी की तबीयत खराब चल रही है। आरोप है कि जब उन्होंने शुक्रवार सवेरे घर आकर देखा तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारियों के ताले तोड़ कर उनमें रखे गले का हार, दो अंगूठी, लौंग, टिक्का, तीन जोड़ी पायल, कंगन सहित घर में रखे तांबे व पीतल के बर्तन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। उधर, कोतवाल राजेश चौहान ने घटना को संदिग्ध बताया। उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
सालभर पहले घर में हुई थी डकैती
गौरतलब है कि गत 30 जून 2016 को बदमाशों ने सैनिक के इसी घर में परिजनों को बंधक बना कर डाका डाला था। बदमाश लाखों की नगदी सहित कीमती सामान लूट कर फरार हो गए थे। डकैती की घटना से परिजन अभी उबरे भी नहीं थे कि अब चोरी की घटना ने परिजनों के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें