फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने वालों की जमकर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगने वालों को पीटा
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)।
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो ठगों ने कस्बा झालू और अन्य स्थानों के दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। विदेश में पहुंचे युवकों ने नौकरी न लगने पर फोन पर अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद गुस्साए नगरवासियों ने दोनों ठगों को झालू से दबोच लिया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बाद में इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने पहुचे लोगों ने पुलिस से ठगों की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के कस्बा झालू के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी एक व्यक्ति की राजनीतिक लोगों से खासी पहचान है। वह तंत्र-मंत्र के काम करने का दावा भी करता है। रामपुर निवासी उसका एक रिश्तेदार विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है। नगर के निवासी साहिद, अय्यूब, अब्दुल, नसीम खातून, मोहम्मद अख्तर आदि का आरोप है कि दोनों ठगों ने उनके लड़कों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और लाखों रुपये ऐंठ लिए। दोनों ठगों ने करीब 15 दिन पूर्व कस्बे व अन्य क्षेत्रों से छह लड़कों का दुबई भेजने के लिए वीजा-पासपोर्ट तैयार कराया। उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुबई भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि कई दिन तक ये युवक नौकरी के लिए दुबई में भटकते रहे। नौकरी न मिलने पर आपबीती उन्होंने परिजनों को फोन पर सुनाई। यह सुनकर उनके परिजनों के होश उड़ गए। ठगी के शिकार लोगों ने कस्बा झालू के कथित तांत्रिक व उसके घर आए हुए रिश्तेदार को मंगलवार शाम दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने अपनी रकम वापस न मिलने पर दोनों ठगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। दुबई भेजे गए लड़कों को वापस लाने की तैयारी की जा रही है। अनेक लोगों ने थाने पहुँचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मामले में समझौता होने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें