फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर व चांदपुर शुगर मिल बंद नहीं होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल बंद नहीं होंगी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की बिजनौर व चांदपुर शुगर मिल बंद नहीं होंगी। मिलों का संचालन कौन करेगा इसका फैसला शासन स्तर से जल्दी हो जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने दोनों शुगर मिलों को मशीनों की मरम्मत शुरू कराने का नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर व चांदपुर शुगर मिल चड्ढा ग्रुप की है। पूर्व की सरकारी क्षेत्र की दोनों शुगर मिलों को बसपा शासन में खरीदा गया था। मामले की जांच चल रही है। कुछ दिन पहले दोनों शुगर मिलों ने वित्तीय संकट का हवाला देते हुए मिलों को चलाने से हाथ खड़े कर दिए थे। इसका पता चलने पर किसानों में बेचैनी हो गई। मामले को लेकर किसान संगठन सक्रिय हो गए। शुगर मिलों को बंद करने का मामला शासन तक पहुंच गया। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार प्रमुख सचिव गन्ना ने कहा है कि जिले की बिजनौर व चांदपुर शुगर मिल बंद नहीं होंगी। दोनों मिलों में समय से पेराई शुरू होगी। किसान कतई परेशान नहीं हों । दोनों शुगर मिलों को मशीनों की मरम्मत तुरंत शुरू करने के नोटिस भेज दिए गए हैं । जिले की अन्य शुगर मिलों ने मशीनों की मरम्मत शुरू करा दी है । शुगर मिलों में अक्टूबर मध्य में पेराई शुरू कराने की तैयारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें