अमरोहा। शहर के गोवध के चार आरोपियों ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया। इसमें से दो युवक गैंगेस्टर में वांछित थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को गोकशी के अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे चार आरोपी मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस पहुंच गए। यहां मौजूद पुलिस से बताया कि वह गोकशी और गैंगेस्टर के मुकदमों में वांछित चले रहे हैं। आनन-फानन में एफआईआर रिकार्ड देखकर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के मुताबिक तीन दिन पहले ईदगाह के निकट आम के बाग में गोकशी पकड़ी गई थी। इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जबकि, पिछले दिनों मोहल्ला लकड़ा में गोकशी पकड़ी गई थी। जिसमें सिकंदर और आरेशीन के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। चारों गो तस्कर अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे थे। मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर सभी ने सरेंडर कर दिया है।