खेकड़ा (बागपत)।
नगर में मनचलों की लगातार शिकायतों के चलते एंटी रोमियो टीम सक्रिय हो गयी। टीम ने मंगलवार को नगर के बाजार में मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन मनचलों को दबोच लिया। जबकि अनेक मनचले टीम को देख भाग गए। तीनों मनचलों को पकड़ने के बाद थाने भिजवाया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि मनचलों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।