फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को आतंकित कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति को आतंकित कर लूटा
विज्ञापन

नहटौर। गांव दबथला में बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपति को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए लूटपाट की। विरोध करने पर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

गांव दबथला निवासी कैलाश अपनी पत्नी विद्यावती के साथ घर के बरामदे में सोया हुआ था। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब बारह बजे पांच नकाबपोश सशस्त्र बदमाश छत के रास्ते से उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने दंपति को गन प्वाइंट पर ले लिया और मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उन्हें पीटकर घायल दिया। बदमाश करीब 750 ग्राम चांदी के आभूषण के अलावा कीमती सामान और छह हजार रुपये लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने पर दंपति के शोर मचाने पर ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिली। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी गई। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें