फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर के लिए स्टोरी-BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गुरबत आ रही घरवालों की आन के आड़े
विज्ञापन

बिजनौर। सारिफ खतीजा से कम पढ़ा लिखा था, साथ ही उसका परिवार भी खतीजा के परिवार के सामने आर्थिक रूप से कमजोर था। ग्रामीणों की माने तो आठ दिन पहले युवक के घरवाले खतीजा के घर शादी का रिश्ता भी लेकर गए थे, लेकिन खतीजा के घरवालों ने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

पिछले दो साल से खतीजा और सारिफ के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। इनके कोर्ट मैरिज करने के बाद सारिफ के घरवाले खतीजा के घर रिश्ता लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके बाद पुलिस के माध्यम से कोर्ट मैरिज के कागजात युवती के घर भिजवाए गए। लेकिन युवक के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति खतीजा के परिवारीजनों की इज्जत के आड़े आ रही थी। वह किसी भी दशा में इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने युवती को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसे खत्म करने की योजना बना ली। उन्होंने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की और ग्रामीणों को बताया कि उसने जहर खा लिया है, लेकिन शव के चेहरे और गले पर चोट के निशान ने मामले को संदिग्ध बना दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की बात उजागर हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें