फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आदित्य गैंग के दो शूटरो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आदित्य गैंग के दो शूटरों को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। स्योहारा पुलिस ने राकेश की हत्या में आदित्य गैंग के दो शूटरों को दबोचा है। पकड़े गए शूटरों से दो तमंचे बरामद हुए हैं। शूटर सुपारी लेकर हत्या करने में माहिर है।
एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह के मुताबिक स्योहारा थाने के गांव राना नगला निवासी राकेश की 27 सितंबर को गांव बेरखेड़ा में दुकान पर जलेबी खाते समय दो बाइक पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। एक साल पहले राकेश के भाई मुकेश को भी आदित्य ने गांव में पुलिस को मुखबिरी करने के शक में गोली से उड़ा दिया था। राकेश मुकेश की हत्या की पैरवी कर रहा था। इसलिए राकेंश की भी हत्या कर दी गई । मेरठ जेल में तब बंद आदित्य ने राकेश की हत्या कराई थी। आदित्य को मेरठ जेल से अब हरदोई जेल भेज दिया है।आदित्य, उसके भाई बिटटू, जयवीर , उसके पुत्र शुभम , राहुल , रोबिन, व आदित्य की बहन मोनिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रोबिन व राहुल जेल में बंद हैं। पुलिस ने चांदपुर थाने के गांव पीपलसाना निवासी प्रदीप व नूरपुर थाने के गांव पुरैना निवासी पीयूष को दबोच लिया है। दोनों के पास से दो तमंचे व कारतूस मिले हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह आदित्य गैंग के सदस्य हैं। पिछले साल आदित्य ने राकेश के भाई मुकेश की हत्या कर दी थी। इस हत्या की गवाही शुरू होने वाली थी। 26 सितंबर को दोनों बदमाश बिजनौर जजी में तारीख पर आए थे। वहां दोनों की राहुल , सोनू, अभय, रोबिन व आदित्य से मुलाकात हुई थी। आदित्य भी उस दिन पेशी पर आया था। राकेश की हत्या की उस दिन ही सब ने मिलकर योजना बनाई थी। नागंल निवासी अक्षय व गांव हमीदपुर निवासी सोनू के साथ मिलकर प्रदीप व पीयूष ने रकेश की हत्या कर दी। प्रदीप हल्दौर क्षेत्र में एक साल पहले ओमराज की हत्या में भी शामिल रहा र्है। प्रदीप पहले से ही आदित्य गैंग से जुड़ा है। आदित्य के कहने पर ही उसने ओमराज की भी हत्या की थी। एसपी सिटी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी। उन पर गैंगस्टर भी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपारी लेकर करते थे हत्या
पुलिस के मुताबिक प्रदीप व पीयूष दोनों बदमाश सुपारी लेकर हत्या करते थे। अब तक कई हत्या ये कर चुके हैं। दोनों इंटर तक पढ़े है। जेल में सुपारी लेकर भी हत्या करा देते हैं। दोनों आदित्य गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें