गल्ले से 50 हजार चुराए
शेरकोट।थाना क्षेत्र के ग्राम छीबरी निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र इन्दू खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान मेन मार्केट में अली मस्जिद के नीचे हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे नमाज पढ़ने के लिए दुकान का शटर गिराकर नमाज के लिए गया था। जब वह वापस लौटा तो दुकान के गल्ला का ताला टूटा था। गल्ले में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।