फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला दरवारे कलां में घर में कूलर ठीक करते समय करंट लगने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मचा है। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला दरवारे कलां निवासी अजीम (24) कार चालक था। नौ भाई बहनों में सबसे बड़ा अजीम मंगलवार की रात कूलर ठीक कर रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसके निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अजीम के भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें