फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी के हत्थे चढ़ा वाहन चोरों का गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। वाहन चोरों का एक अंतर्जनपदीय गिरोह एसओजी के हत्थे चढ़ गया है। टीम ने गैंग के आधा दर्जन सदस्यों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी की करीब दस बाइक बरामद की है। अन्य शातिरों व वाहनों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


एसओजी पिछले चार दिनों से जिले के विभिन्न इलाकों में दबिश दे रही है। इस दौरान टीम ने करीब छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की लगभग दस बाइकें बरामद हुई हैं। सभी वाहन करारी, कौशांबी, मंझनपुर, सरायआकिल आदि क्षेत्रों से चुराए गए थे। बरामद वाहनों को फिलहाल गोपनीय स्थान पर रखा गया है। पकड़ गए शातिर नगर कोतवाली में हैं। एसओजी उनसे कड़ी पूछताछ कर अन्य शातिरों व चुराए गए वाहनों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

माना जा रहा है कि जल्द ही और चोर व चोरी की गाड़ियां पकड़ी जाएंगी। अभी इस मामले में पुलिस अधिकारी साफ तौर पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। एसओजी प्रभारी विजय कुमार यादव का कहना है कि कुछ लोगों को पकड़कर चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। टीम और चोरों की तलाश कर रही है। फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। वाहन चोरों के गिरोह का सरगना करारी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव का एक युवक बताया जा रहा है। इस युवक को एसओजी ने हिरासत में ले लिया है। यही युवकवाहनों की चोरी कराता था। चुराए गए वाहनों को बेचने का जिम्मा भी इसने अपने सिर पर ले रखा था। एसओजी इस शातिर खिलाड़ी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें