फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपड़ी में गोली लगने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

मंडावर।
बिचपड़ी में तमंचे की गोली लगने से वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध अपने बेटे की ससुराल में आया हुआ था और अंटी में तमंचा लगाकर सो रहा था। रात में किसी समय तमंचे का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई।
विज्ञापन

गांव निवासी 60 वर्षीय योगेंद्र सिंह के बेटे सोनू की शादी गांव मोहंडिया निवासी यशपाल सिंह की बेटी से हुई है। योगेंद्र सिंह मंडावर में एक हलवाई की दुकान पर काम करता था। वह अक्सर काम के बाद बेटे की ससुराल गांव मोहंडिया पहुंच जाता था और यशपाल सिंह के घेर में अकेला सोता था। बृहस्पतिवार रात योगेंद्र सिंह सोने के लिए घेर में आया था, चारपाई पर बैठते समय तमंचे का ट्रिगर दबने से उसके पेट में दाईं ओर गोली लग गई। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और वृद्ध के परिजन भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी रामधारी चौरसिया, एसओ जसवीर सिंह को मृतक के परिवारवालों ने बताया कि वह अंटी में तमंचा लगाकर रखता था। चारपाई पर बैठते समय तमंचे का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें