फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतराडा में राशन की दुकान पर दो पक्ष भिडे, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव अतराड़ा में शुक्रवार को राशन बांटने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए तथा एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव अतराड़ा में मंगूमल शर्मा पुत्र छिद्दा सिंह के नाम सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान संचालक ने कई माह से राशन नहीं बांटा है। ग्रामीणों ने दो माह पहले इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इसकी जांच चल रही है। वहीं, शुक्रवार को मंगूमल शर्मा राशन बांट रहा था। गांव का ही असलम, बादल, प्रेमचंद समेत कई अन्य ग्रामीण लाइन में लगे थे। इस तीनों का नाम नए पंजीकरण रजिस्टर में दर्ज नहीं होने पर डीलर ने राशन देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान गांव का आदेश पुत्र सुरेंद्र त्यागी वहां से गुजरा तो उपभोक्ताओं ने शिकायत की। इस पर आदेश ने दुकान संचालक से सभी को राशन देने की मांग की। इस पर आदेश एवं एजेंसी संचालक में बहस हो गई। इस पर आदेश गालीगलौच करने लगा। आरोप है कि तभी सचिन पुत्र देवेंद्र त्यागी और निखिल पुत्र राकेश वहां से गुजरे। उन्होंने गालीगलौज करने का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस पर आदेश परिजनों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी। वहीं, कुछ समय बाद ही दुकान संचालक समेत दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। उसनेे भी मारपीट के मामले में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें