फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के स्कूल की चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के स्कूल की चोरी का खुलासा
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। पुलिस ने चार चोरों को दबोच कर विधायक कमलेश सैनी के स्कूल में हुई चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से पांच सीमेंट के बोरे, जेनरेटर के पुर्जे और नगदी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक बृहस्पतिवार को सूचना पर धनौरा रोड पर हरपुर के तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चांदपुर की ओर से आ रही बोलोरो गाड़ी को रोका। उसमें सवार पांच युवकों ने भागने का प्रयास किया। इसमें से पुलिस ने चार को दबोच लिया। पीछे बैठा एक युवक फरार हो गया। पकड़े गए युवकों में थाना रजबपुर के गांव रजबपुर की मडैया निवासी हेमराज, थाना सैद नंगली के गांव अल्लीपुर भूड़ सरकी उर्फ ढक्का मोड़ निवासी शफीक, गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी अरविंद्र और मोहल्ला मिर्दापाड़ा निवासी चिराग बताया। भागा अभियुक्त रजबपुर निवासी रवि बताया है। पुलिस ने तलाशी में हेमराज के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और 600 रुपये, शफीक के पास से 400 रुपये, अरविंद के पास से 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस व 700 रुपये, चिराग के पास से एक चाकू व 600 रुपये बरामद किए हैं। बोलेरो पिकप की तलाशी में पांच सीमेंट के बोरे और जनरेटर के पुर्जे बरामद हुए। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि युवकों ने सीमेंट के चोरी गए 50 बोरों में से 28 बोरे बेचने के लिए जलीलपुर रोड पर गांव सैंदवार स्थित एक स्कूल के सामने खंडहर में रख दिए थे। इन्हें पुलिस ने करीब पांच दिन पूर्व बरामद कर लिया था। आरोपी सीमेंट के 17 बोरे बेच चुके थे। आरोपियों ने सामान बेचकर मिले बीस हजार रुपये आपस में बांट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें