फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाउदपुर के राजवीर का गंग नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दाउदपुर के राजवीर का गंग नहर में मिला शव
विज्ञापन

रायपुर सादात/नजीबाबाद। गंग नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शनाख्त दाउदपुर निवासी राजवीर के रूप में हुई है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
नगीना देहात रायपुर सादात थाना क्षेत्र के गांव नई बस्ती-शादीपुर के बीच गंग नहर में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। नगीना देहात थानाध्यक्ष अनुज तोमर के निर्देशन में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव बाहर निकालकर आसपास के लोगों से उसकी शनाख्त कराई। शव की शनाख्त दाउदपुर निवासी 40 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई। राजवीर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजनों के साथ ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे। परिजनों के अनुसार राजवीर नहर के नजदीक एक भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। बुधवार को वह भट्ठे पर मजदूरी करने आया था और शाम तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। वहीं राजवीर की पत्नी जया और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नगीना ने जांच के दिए निर्देश
नजीबाबाद में शव की सूचना पर नगीना पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर पुलिस को जांच के निर्देश दिए। प्रथम दृष्ट्या में पुलिस नशे की हालात में नहर में नहाने के दौरान डूबकर मौत का कारण मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें