फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदपुर गांव में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो भाइयों पर कराई है हत्या की रिपोर्ट दर्ज
शिवाला कलां। गांव सिकंदपुर में एक युवक की लाश गांव के पास बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही दो भाइयों सहित तीन लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव सिकंदरपुर निवासी अर्जुन (22) बुधवार की शाम खाना खाकर गांव में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पास रामकुमार सिंह के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। अर्जुन के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। अर्जुन का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही सगे भाई रामपाल सिंह व मदन सिंह के अलावा दलसिंह पर रंजिशन हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक के बड़े भाई सचिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पहले रंजिश को लेकर अर्जुन का मदन व रामपाल से झगड़ा हुआ था। गांववालों ने उस दौरान बीच बचाव कर दिया था। दोनों ने उस समय अर्जुन को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश को लेकर दोनो भाइयों ने दल सिंह के साथ मिलकर अर्जुन की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मदन सिंह, रामपाल सिंह व दल सिंह के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन के पिता की भी संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत
नूरपुर। मृतक अर्जुन के पिता रामपाल सिंह की भी करीब नौ वर्ष पूर्व संदिग्ध हालात में मृत्यु हुई थी। उसका शव गायब होने के 20 दिन बाद धनौरा क्षेत्र के जंगल में पड़ा मिला था। उस समय परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता के बाद अब अर्जुन की भी इसी तरह से मौत होने से परिवार पर कहर टूट पड़ा है। अर्जुन चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि अर्जुन की हत्या हुई अथवा उसने आत्महत्या की यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें