अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में करंट लगने से किसान की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार सहित तीन लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किसान की मौत के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शुक्रवार की सुबह देहात थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी किसान बब्लू की मौत करंट लगने से हो गई थी। परिजनों ने बिजली ठेकेदार व अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोठी खिदमतपुर बिजली घर पर शव रखकर हंगामा किया था। इस दौरान परिजनों ने कांठ रोड भी जाम कर दिया था।
परिजनों ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार नेतृत्व में टीम गांव में गई थी। उन्होंने वह बब्लू से बिना शट डाउन लिए मीटर चेक कराने की बता कही थी। जिस पर बब्लू सिंह मीटर के तार लगाने लगा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। एसओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ठेकेदार प्रवीन कुमार और दो अन्य कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।