फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए सिरदर्द बना एक लाख का इनामी आदित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनौती बना एक लाख का इनामी आदित्य
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की पुलिस के लिए एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य सिरदर्द बना हुआ है। आदित्य ने पड़ोसी राज्य में अपने साथी के साथ शरण ले रखी है। आदित्य की तलाश में पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम भी लगी है।
स्योहारा थाने के गांव राना नगला निवासी एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य पांच माह पूर्व मुरादाबाद में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। इसके बाद जरायम की दुनिया में उसका नाम उभरता गया। आदित्य ने अपने गांव के मुकेश की हत्या के बाद कई कत्ल किए। पुलिस ने आदित्य के पिता राजपाल, साथी राहुल, विशाल को दबोच लिया पर आदित्य पुलिस के हाथ नहीं आया। आदित्य अपने साथी गांव स्वाहेड़ी निवासी 20 हजार के इनामी रोहित के साथ फरार है। पुलिस के मुताबिक आदित्य ने रोहित के साथ उत्तराखंड में अपने ठिकाने बना लिए हैं। इन ठिकानों को वह बदलता रहता है। पुलिस को उसके ठिकानों को कोई क्लू नहीं मिल रहा है। कई बार पुलिस ने उत्तराखंड में आदित्य के ठिकाने तलाश किए पर सफलता नहीं मिली। अब भी पुलिस आदित्य की तलाश मेें जाल बिछाए हुए हैं। आदित्य ने अपने रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क साधना बंद कर दिया है। अब वह किसी से भी मोबाइल पर बात नहीं कर रहा। अपने मोबाइल के नंबर भी आए दिन बदलता रहता है। पुलिस के लिए आदित्य बड़ी मुसीबत बना हुआ है। एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक पुलिस की कई टीम आदित्य की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरारी नोटिस चस्पा किया
स्योहारा। एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश आदित्य के घर पर मंडावली पुलिस ने फरारी नोटिस चस्पा किया है। मंडावली थाने के दरोगा अजेंद्र कुमार सिंह के अनुसार उनके थाने में एक लूट व चोरी में आदित्य वांछित चल रहा है, इसलिए कोर्ट के आदेश पर उसकी फरार का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें