फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी से गला घोटकर की किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रस्सी से गला घोटकर किसान की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली देहात (बिजनौर)।
गांव पमड़ावली में एक किसान की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव फरीदपुरमान उर्फ पमडावली निवासी तिलकराम सिंह (45) पुत्र कुंदन सिंह शनिवार शाम परिवार से गांव में घूमने को कहकर गया था। तिलकराम रात को भी घर नहीं लौटा। परिवार ने रात को तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव का का ब्रिजेश अपने खेत पर गया तो वहां तिलकराम का शव पड़ा देखा। उसके गले में बैल के जुए की रस्सी पड़ी थी। ब्रिजेश ने तिलकराम के बड़े भाई घसीटा सिंह को शव खेत में पड़ा होने की सूचना दी। घसीटा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिजेश ने बताया कि शनिवार को वह खेत पर काम कर रहा था। काम पूरा नहीं होने के कारण वह जुआ खेत पर ही छोड़ गया था। इसी जुए की रस्सी से तिलकरात का गला घोटा गया है। घटना से तिलकराम के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घसीटा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

परिजनों से गांव में घूमने की बात कहकर गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें